News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

ट्विटर पर अनुपम खेर ने उड़ाया राहुल गांधी का मज़ाक, यूज़र के सवाल पर बोले- बेटा वो अपनी नहीं सुनते मेरी क्या सुनेंगे

हाल ही में आई अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में उनके अभिनय को सराहा गया था, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी.

Share:

मुंबई: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि मशहूर हस्तियों में जिम्मेदारी की भावना होनी जरूरी है. अनुपम ने शनिवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से बात की और उनके कई सवालों के जवाब दिए. अनुपम इस वक्त अपनी हॉलीवुड सीरियल की शूटिंग के सिलसिले में अमेरिका में हैं. हाल ही में आई उनकी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में उनके अभिनय को सराहा गया था, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी.

चैट सेशन के दौरान यूज़र्स ने उनसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भी सवाल किए. एक यूज़र ने जब उनसे पूछा कि आप राहुल गांधी को क्या सलाह देना चाहेंगे ? इस सवाल पर अनुपम ने तंज़ कसते हुए कहा, "बेटा!! वो अपनी नहीं  सुनते मेरी क्या सुनेंगे."

जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या मशहूर हस्तियां (कलाकार, खिलाड़ी) लोगों के आदर्श होते हैं, क्या उन्हें हमेशा नैतिक व्यवहार और नैतिक मानकों के आधार पर आंका जाना चाहिए या उनके प्रति उदारता के साथ पेश आना चाहिए क्योंकि उनमें भी और लोगों की तरह कमियां हो सकती हैं?

इस पर अनुपम ने जवाब दिया, "मशहूर हस्तियों में जिम्मेदारी की भावना होनी बेहद जरूरी है."

एक अन्य यूजर ने उनसे कहा कि क्या वह अभिनेत्री-फिल्मकार कंगना रनौत की हालिया रिलीज 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के समर्थन में ट्वीट कर सकते हैं तो अनुपम ने कंगना को रॉकस्टार कहा.

उन्होंने कहा, "वह शानदार हैं. मैं उनके साहस और प्रदर्शन की सराहना करता हूं. वह महिला सशक्तिकरण का वास्तविक उदाहरण भी हैं."

यहां देखें अनुपम खेर की फिल्म का ट्रेलर...

Published at : 11 Feb 2019 08:08 AM (IST) Tags: anupam kher kangana ranaut Rahul Gandhi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि

'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर

'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर

Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

टॉप स्टोरीज

CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती

CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल